अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान जख्मी,लिखा काफी तकलीफ हो रही है,सांस लेने में भी दिक्कत आ रही हे

 एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में आई चोट -

अमिताभ बच्चन आज कल हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन जानकारी आ रही हे की वो इस शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं । उन्होंने आज सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी भी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया हे।

 दर्द काफी ज्यादा हो रहा है-

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'रिब केज में मांसपेशी फट गई है और शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है, सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।

फैंस से नहीं मिल पाऊंगा,तो वो ना आए-

​​​​​​इस दौरान बिग बी ने लिखा, जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा। हां, आराम तो चलता ही रहेगा। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ