हल्द्वानी,ड्यूटी से लौट रही युवती संग मनचले ने किया दुष्कर्म का प्रयास,ऐसे बची आबरू

 हल्द्वानी से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता वापस जा रही थी युवती-

हल्द्वानी से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता को वापस साइकिल से जा रही युवती को एक अज्ञात युवक ने रास्ते में रोक लिया और जबरन युवती से बलात्कार करने का प्रयास किया। इस दौरान मनचले ने युवती संग मारपीट करते हुए उसके शरीर में कई स्थानों पर दांत काट दिए, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामले में पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

मोटरसाइकिल से मनचला आया और जबरन युवती को सड़क के किनारे झाड़ियों में ले गया -

 प्राप्त जानकारी अनुसार बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी युवती हल्द्वानी में एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करती है। बीते रोज़ शाम लगभग 8 बजे लालकुआं अपनी साइकिल से वापस जा रही थी की तभी मोटरसाइकिल से उसका पीछा करता एक मनचला आया और उसे जबरन युवती को रोक कर सड़क के किनारे झाड़ियों में ले जाकर डरा धमका कर बलात्कार का प्रयास करने लगा। इस दौरान युवती के शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। मनचले ने युवती के शरीर में कई जगह दांत से काटा भी।  इसी दौरान मौके पर कुछ लोगों के आ जाने पर युवक भाग गया लेकिन उसकी चप्पल वहीँ छूट गई।  युवती ने मनचले की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

युवती ने तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की लगाई गुहार-

जिसके बाद कोतवाली में पहुंची युवती ने तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 376, 506, 511 और 354 (घ) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और पुलिस को उक्त बदमाश के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
Advertize with us,call now-  9897427220,827984940


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ