कैसे एक पोस्ट ने बदल दी हल्द्वानी कोतवाली की तस्वीर,जानिए वायरल पोस्ट का सच

एक पोस्ट से बदल गया हल्द्वानी कोतवाली का बोर्ड-

सोशल मीडिया बना अपनी बात रखने का सबसे अच्छा माध्यम -

हल्द्वानी,सोशल मीडिया प्लेटफार्म आज के वक़्त में अपनी बात रखने का सबसे अच्छा माध्यम बन गया हे। ताज़ा मामला हल्द्वानी से ही हे जहाँ एक वरिष्ठ पत्रकार शैलेंदर सिंह नेगी ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट करी जिसमे उन्होंने लिखा-

ये कोतवाली है या "मून खान" का दफ्तर ?

क्या Uttarakhand Police के पास इतना भी पैसा नहीं है कि अपने थाने कोतवाली का एक बोर्ड खुद बना सके ? Nainital Police की हल्द्वानी में मुख्य कोतवाली का हाल देखिए। यहां लगे बोर्ड को देखकर पता लगाना मुश्किल है कि ये कोतवाली है या एसी सर्विस करने वाले "मून खान" का दफ्तर !! आदरणीय डीजीपी Ashok Kumar जी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बोर्ड पर मून खान का पता और नंबर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है जबकि जनता की हेल्प वाला नंबर 112 छुट्टू सा।

एसएसपी पंकज भट्ट ने तुरंत लिया एक्शन -

ये पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लोगों ने इसपर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि नैनीताल जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने इसका तुरंत संज्ञान लिया और बात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बोर्ड को तुरंत हटाया जाए। जिसका परिणाम नीचे दूसरी तस्वीर में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। अब कोतवाली का पता साफ दिखने लगा है। यही नहीं नैनीताल जिले के पुलिस कप्तान ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि थानों में किसी भी निजी संस्था का बोर्ड ना लगाया जाए और लगे हैं तो हटाए जाएं।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ