ऑस्कर में भारत को पहली बार दो अवॉर्ड,प्रधानमंत्री मोदी ने मेकर्स को दी बधाई

ऑस्कर में भारत की धूम -

95वीं ऑस्कर (Oscar) सेरेमनी में पहली बार भारत को पहली बार दो अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता तो वहीं द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।

RRR का नाटू-नाटू गाना हिंदी वर्शन में नाचो नाचो कंपोज़ हुआ था -

नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली पीछे बैठे रहे। RRR का तेलुगु मीनिंग रौद्रम रानम रुधिरम और हिंदी में राइज रोर रिवोल्ट है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स -

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान सेरेमनी में मौजूद दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। वे सेरेमनी के प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़ें 5 बजे अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को दी बधाई -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- 'असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है'।
Advertize with us,call now-  9897427220,827984940

 ऑस्कर में मिलने वाला बैग की कीमत 1.03 करोड़-

जिन लोगों की फिल्में नॉमिनेट हुई थीं लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाईं, उन्हें ऑस्कर की तरफ से एक गिफ्ट बैग दिया गया है। इसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपए है। इस बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट, ट्रैवल पिलो, बड़ी फूड कंपनियों की तरफ से गिफ्ट, किताबें, स्कार्फ और परफ्यूम जैसे सामान होते हैं। खास बात ये है कि इन प्रोडक्ट को ऐसी कंपनियों से चुना जाता है जिनकी लीडर्स महिलाएं होती हैं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ