छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने डोनेट की किडनी-
रुद्रपुर,पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और उनके छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उनको किडनी डोनेट की।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405समर्थकों ने बेहड़ की दीर्घायु के लिए किया हवन-पूजन -
बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को लेकर उनके समर्थकों और चाहने वालों ने आज रुद्रपुर वा किच्छा के मंदिरों में हवन-पूजन किया और समर्थकों ने बेहड़ की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की। सर्जरी के बाद अब बेहड़ ठीक हैं और उन्होंने अपने बेटे संग फोटो भी अपलोड करी हे जिसके बाद से उनके परिवार वालों के साथ ही समर्थक भी काफी खुश हैं।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
गैरमौजूदगी को राजनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया-
वर्ष 2022 में बेहड़ ने किच्छा से मौजूदा विधायक राजेश शुक्ला को चुनाव हराया लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनको किडनी की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया तबसे वह लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। विपक्षियों ने क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया। यही कारण था कि बेहड़ ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी लोगों को दी थी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर बड़ी सख्ती के साथ खंडन किया था।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ