हल्द्वानी समेत आस पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके-
उत्तराखंड में भूकंप के झटके रात करीब 1.57 मिनट पर महसूस किये गये। हल्द्वानी समेत आस पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। वहीँ पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुबह 6.27 मिनट पर दुबारा झटके महसूस होने से लोग घबरा गए। इस बार भूंकप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर अंदर बताया गया है। भूंकप का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा बताया जा रहा है।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा पर होने के चलते चीन, नेपाल व भारत में इसका असर देखने को मिला। उत्तराखंड के नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जनपदों में फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इन जनपदों में आपदा प्रबंधन केन्द्र सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र नेपाल-
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ