नीब करोरी बाबा के दर्शन किये व आरती में शामिल हुए कोहली-
नैनीताल,विराट कोहली (virat kohli)बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं की हसीं वादियों में पहुंचे। यहाँ वे हेलीकाप्टर से भवाली स्तिथ घोड़ाखाल स्कूल के हेलिपैड में उतरे। आज गुरुवार सुबह करीब 7.00 बजे उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कैंची धाम (kainchi dham)पहुँच नीब करोरी बाबा (neem karoli baba) के दर्शन किये व आरती में शामिल हुए।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital
मुराद पूरी होने पर विराट के साथ पहुंची अनुष्का-
याद दिलाते चलें की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फोम वापसी के लिए प्रार्थना की थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं।
इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की शेयर की थी तस्वीर-
बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की श्रद्धा है और यह तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है, शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई। इसके बाद पता चला कि अनुष्का भी बाबा नीब करौरी की परम भक्त हैं।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ