आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े,फ्रीजर में लगाया ठिकाने,रोज रात करता था ये काम

प्रेमिका की हत्या कर शव के करे 35 टुकड़े-

दिल्ली, पुलिस ने आज एक ऐसे कत्ल का खुलास किया है जिसने राजधानी से लेकर मुंबई तक सनसनी फैला दी है। दिल्ली में हुए इस खौफनाक कत्ल में जो बातें सामने आई हैं वह आपको झक झोड़ कर रख देंगीं । आरोपी युवक आफताब ने लिव इन में रह रही प्रेमिका श्रद्धा की पहले गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव के 35 टुकड़े कर डाले। फिर एक-एक करके सभी अंगों को दिल्ली के जंगलों में ठिकाने लगाना शुरू किया। श्रद्धा के परिजनों ने जब बेटी की खोजबीन शुरू की तो परतें खुलती गईं।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

 शव से बदबू ना आए इसके लिए वह 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर ख़रीदा -

पुलिस के अनुसार आरोपी आफताब और मृतक श्रद्धा दोनों मुंबई के कॉल सेंटर में जॉब करते थे। साथ काम करते हुए दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।  परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं हुआ तो दोनों ने मुंबई छोड़ने का फैसला किया। दोनों दिल्ली आ गए और महरौली के छतरपुर इलाके में किराये के अपार्टमेंट में रहने लगे।  दिल्ली में कुछ दिन तक दोनों के बीच तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन जब श्रद्धा ने आफताब पर शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए, दोनों के बीच 18 मई को खूब झगड़ा हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। आफताब ने इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए। शव से बदबू ना आए इसके लिए वह 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर खरीद कर लाया और लाश के सभी टुकड़े उसने इसमें डाल दिए।
ये भी पड़ें- काठगोदाम,पटरी से उतरा इंजन,मचा हड़कम्प
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

रात में शव के कुछ टुकड़े लेकरजंगल में फेंक देता था-

आरोपी ने इसके बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की शुरुआत की। वह रात करीब 2 बजे शव के कुछ टुकड़े लेकर निकलता और दक्षिणी दिल्ली जंगल में फेंक देता था,वह करीब 18 दिनों तक वह ऐसा करता रहा। पिछले छह महीने में वह मान चुका था कि उसकी करतूत कभी सामने नहीं आएगी। लेकिन इस बीच जब श्रद्धा ने लंबे समय तक परिजनों से बातचीत नहीं कि तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने देखा कि श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी कुछ नहीं लिख रही है।  
महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले श्रद्धा के पिता विकास बेटी की तलाश के लिए दिल्ली आए। वह जब श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे तो यह बंद था। उन्होंने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।  

गुमशुदगी के पीछे आफताब का हाथ हो सकता है-

उन्होंने पुलिस को बेटी के रिश्ते के बारे में बताया और शक जाहिर किया कि गुमशुदगी के पीछे आफताब का हाथ हो सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आफताब की तलाश शुरू की और उसे ट्रेस करके गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आफताब ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि श्रद्धा शादी के दबाव बना रही थी और इसको लेकर दोनों झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।   

                                                join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ