स्कूल की फीस ना दे पाया प्रिंस तो स्कूल ने किया परेशान,रोज़ की फटकार के चलते उठाया ये घातक कदम

उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया-

गाजियाबाद, थाना सिहानी गेट स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंस 
(छात्र )ने यह कदम फीस न जमा कर पाने की वजह से उठाया है। जानकारी है कि आठवीं में पढ़ने वाला प्रिंस रोजाना की तरह स्कूल जा रहा था,इसी बीच एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

मानसिक प्रताड़ना का लगा आरोप-

आरोपों के अनुसार छात्र को फीस के लिए बार-बार परेशान किया जाता था।  फीस न भर पाने के कारण उसे कक्षा के अंदर छात्रों के सामने डांटा-फटकारा जाता था।  इसी बात से आहत प्रिंस ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटा के इस कदम से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और वह अब इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पड़ें- काठगोदाम,पटरी से उतरा इंजन,मचा हड़कम्प
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

पुलिस कर रही मामले की जांच-

घटना सामने आने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।  परिजनों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। एसपी देहात राजा के मुताबिक थाना सिहानी गेट के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।  इस संबंध में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है और पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  मामले की हकीकत चाहे जो भी हो बच्चों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए काफी हानिकारक है।  पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा अक्सर सुसाइड के खिलाफ जन जागरुकता अभियान संचालित किए जाते हैं लेकिन समाज जब तक इसको लेकर जागरुक नहीं होगा इस दंश का मिटना मुश्किल है।

स्कूल ने आरोपों से किया इनकार-

पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रिंस के पिता की ओर से थाने में दी गई शिकायत की जांच की जा रही है।  पुलिस के अनुसार स्कूल का कहना है कि प्रिंस और उसके दोस्त का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस पर स्कूल प्रशासन ने दोनों ही बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाया था,दूसरे छात्र ने तो अपने माता-पिता को इस बारे में बताया लेकिन प्रिंस ने ऐसा नहीं किया।  इस पर उससे कहा गया कि वह अपने पिता को बुलाए, नहीं तो उसे स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ