थाने में रखा 586 किलो गांजा चूहे खा गए-
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ा ही विचत्र और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कोर्ट में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया कि थाने में रखा 586 किलो गांजा चूहे खा गए। रिपोर्ट के अनुसार गांजे की कीमत 60 लाख रुपए थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस रिपोर्ट पर कोर्ट ने भी हैरानी जताई और साथ ही इसके सबूत भी मांगे।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital

गांजा चूहे खा गए,सबूत पेश करें
पुलिस ने बताया कि 586 किलो गांजा दो अलग-अलग मामलों में नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत जब्त किया गया था। रिपोर्ट एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश किया गया था। गांजा चूहे खा गए, कोर्ट ने इसके सबूत 26 नवंबर तक पेश करने को कहा।साथ ही कोर्ट ने चूहों की समस्या से निपटने के भी आदेश दिए। कोर्ट ने SSP को कहा कि चूहों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
2018 में जब्त किया गया था गांजा-
रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने 2018 में शेरगढ़ और हाईवे से भारी मात्रा गांजा बरामद किया था और इसे थाने के एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस के अनुसार जो थोड़ा गांजा बचा था वह पानी में भीगने के कारण खराब हो गया। बरसात के पानी में जो बोरी भीग गई थी उनको चूहों ने कुतर दिया।
पुलिस के अनुसार अभी भी कुछ गांजा रखा हुआ है। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में जब्त गांजा पेश करने में बेबसी जाहिर की और सबूत के तौर गांजे को भी पेश किया।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ