हल्द्वानी,इस बैंक के एटीएम में घुसा नकाबपोश चोर,लूटना चाहता था पूरा कैश लेकिन हुआ कुछ ऐसा

पुलिस जब तक पुराने केस का खुलासा करती हे तब तक ये चोर एक नई घटना को अंजाम दे देते हैं-

हल्द्वानी,शहर में चोर आये दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस जब तक पुराने केस का खुलासा करती हे तब तक ये चोर एक नई घटना को अंजाम दे देते हैं।अब एक नया मामला सामने आया हे जहाँ एक चोर ने रविवार रात्रि करीब नौ बजे मुखानी स्थित कैनरा बैंक की ब्रांच का एटीएम तोड़ कर कैश चोरी करने का प्रयास किया। 
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

एटीएम में हेलमेट पहन कर दाखिल हुआ चोर-

चोर ने देखा की आसपास गार्ड मौजूद नहीं है तो वो ऐटीएम के अंदर घुसा और किसी नुकीली चीज़ से एटीएम के कैश चेस्ट को तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम मशीन की मजबूती के चलते वह उसे तोड़ने में असफल रहा और कैश चोरी होने से बच गया।  लेकिन इस दौरान एटीएम मशीन पूरी तरह से ख़राब हो गई।वहीँ  चोर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चोर एटीएम में हेलमेट पहन कर दाखिल हुआ।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

100 नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी पुलिस को दी-

आज सुबह रात्रि ड्यूटी वाले सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर को जानकारी दी। जिसके बाद कैनरा बैंक के मैनेजर राजीव कांडपाल ने 100 नंबर पर कॉल करके घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया की एटीएम में हर रोज एक सुरक्षा गॉर्ड की ड्यूटी शाम 6 से 10 बजे तक चलती हे जबकि दूसरे गॉर्ड की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहती हैं। उन्होंने कहा गॉर्ड को अपनी माँ के आकस्मिक निधन पर अपने घर जाना पड़ा था। संभवतः चोर ने गॉर्ड की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम देने का प्रयास किया हैं। मैनेजर ने अपने उच्च स्तर के अधिकारियो को भी इसकी पूरी जानकारी दे दी हैं। आज़ एटीएम कैश निकासी के लिए बंद रहेगा और जल्द ही ग्राहकों को कैश निकासी की सुविधा सुचारु कर दी जाएगी।

                                               
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ