जीबी पंत विवि के दो कर्मचारी शामिल-
हल्द्वानी,दारोगा भर्ती प्रकरण में विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में शामिल हाकम, मूसा सहित दस और जीबी पंत विवि के दो कर्मचारी शामिल हैं। विजिलेंस ने फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,नवरात्रि में मंदिरों घुमाने के नाम पर नशीली लस्सी पिला किया दुष्कर्म
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर आरोपियों की विस्तृत सूची प्राप्त-
शासन ने शुक्रवार को 2015 बैच दारोगा भर्ती घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमे के आदेश जारी किए थे। देर रात तक विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर आरोपियों की विस्तृत सूची प्राप्त हो गई थी। शनिवार को अवकाश के बाद भी विजिलेंस के अधिकारी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटे रहे। दोपहर बाद जारी सूची में विजिलेंस ने 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें जीबी पंत विवि के नरेंद्र सिंह जादौन, दिनेश चंद्र जोशी शामिल हैं, जबकि नकल सिंडिकेट बताए जा रहे हाकम सिंह, चंदन मनराल, केंद्र पाल, सादिक मूसा, रूपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नीतीश गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है विजिलेंस को फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं की सूची भी प्राप्त हुई है, जल्द ही उनके खिलाफ भी मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,अब वो दिन दूर नहीं जब साँस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाने पड़ेंगें 
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ