हल्द्वानी,ऑटो में सफर करते हैं आप तो सावधान,महिलाओं का झपटमार गिरोह ऐसे कर रहा लूट

हल्द्वानी, अगर आप भी शहर में आने-जाने किसी ऑटो या ई-रिक्शा में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम हे। दरअसल हल्द्वानी में महिलाओं का एक झपटमार गिरोह सक्रिय है,और सफर करती अकेली महिलाओं को ही अपने निशाने पर ले रहा है।


मुखानी थाना क्षेत्र में ऐसे दो नए मामले सामने आये हैं जहाँ इस गिरोह का शिकार बनीं अलग-अलग दो महिलाओं ने अपनी शिकायते दर्ज कराई। हैं। पहली घटना 30 सितंबर की है और दूसरी तीन अक्टूबर की। 

➤सफर कर रही अकेली महिलाओं को शिकार बनाता हे गिरोह 
महिलाओं के साथ रहती हे एक चलाक बच्ची 
गले में पहनी चैन पल भर में कर देते हैं साफ़
ऑटो या ई रिक्शा रहते हैं इनके निशाने पर
क्या ऑटो चालक भी इनका सदस्य होता हे 
यूपी व आस-पास के इलाकों से लोग हल्द्वानी आते हैं और ऑटो चलाते हैं 
 ये भी पड़ें- हल्द्वानी,नवरात्रि में मंदिरों घुमाने के नाम पर नशीली लस्सी पिला किया दुष्कर्म
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

बच्ची ने जूते महिला के पैर पर लगातार मारी ठोकरें-

दोनों ही घटनाओं में झपटमार गिरोह ने आटो की सवारी कर रही अकेली महिला को अपना शिकार बनाया। आभूषण चुराने में उन्होंने दोनों घटनाओं में बच्ची का सहयोग लिया,वहीँ शिकार का ध्यान बंटाने के लिए उन्होंने एक ही तरीके का प्रयोग किया और दोनों ही मामलों में गले से सोने की चेन पल भर में उड़ा ली गई।
जानकारी अनुसार 71 वर्षीय वृद्ध महिला गिरोह का शिकार हुई। पीड़ित वृद्धा देवी शर्मा ने पुलिस को बताया है कि 30 सितंबर को वे ई रिक्शा से आदर्श नगर स्थित अपने घर से डेंटिस्ट के पास जाने को निकली थीं। लालडांठ से चार महिलाएं और उनके साथ एक आठ साल की बच्ची भी ई रिक्शे में बैठी। सभी महिलाएं कुछ इस तरहां बैठीं कि देवी शर्मा बीच में फंस गईं, इसके बाद बच्ची ने अपना काम शुरू कर दिया। बच्ची अपने जूते से इेवी शर्मा के पैर पर लगातार ठोकरें मारती रही। ठोकर इतनी ज़ोरदार थी की वृद्धा देवी शर्मा के पैर से खून आने लगा और अपना पैर बच्ची से बचाने के चक्कर में उन्का ध्यान बंट गया और साथ बैठी महिलाओं ने अपना हाथ साफ़ कर दिया। इस बात से अनजान देवी शर्मा गैस गोदाम चौराहा पर रिक्शे से उतर गई। आगे जा कर उनका हाथ अपने गले में पड़ी चेन तक गया तो वे भौचक्क रह गई। उनके गले में पड़ी दस ग्राम की सोने की चेन गायब थी।
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

जब महिला बैठी तो ऑटो बिलकुल खाली था-

दूसरी घटना भी इससे मिलती-जुलती है। इस बार झपटमार महिला गिरोह का शिकार बनीं कुसुमखेड़ा की एकता विहार निवासी विमला रावत। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को वो आटो से कुसुमखेडा चौराहे से कालाढुंगी चौराहा को ओर जा रही थी और उस समय ऑटो बिलकुल खाली था। पीलीकोठी चौराहे से ऑटो में तीन महिला और एक छोटी लडकी बैठ गई। इसके बाद लड़की ने ठीक वहीं प्रकिया शुरू कर दी जो देवी शर्मा के साथ हुई थी। लड़की ने अपने पैरों से महिला पर ठोकर मरना शुरू किया। ठोकर से विमला रावत का ध्यान अपने पैरों की ओर लग और महिलाओं ने उतनी देर में उनके गले से कुल 26 ग्राम की सोने की चेन उड़ा ली। इस बात से अनजान विमला अपने घर पहुंची तो अहसास हुआ की उनकी चैन गायब हे। उन्होंने मुखानी पुलिस थाने में अपने साथ हुई घटना की तहरीर दी हे।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,अब वो दिन दूर नहीं जब साँस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाने पड़ेंगें 

क्या ऑटो वाला भी इस गिरोह का सदस्य हो सकता हे जो अकेली महिला देख सवारी बनाता हो?

पुलिस ने दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर शातिर महिलाओं के इस गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।लेकिन हो ये भी सकता हे की ऑटो वाला भी इस गिरोह का सदस्य हो जो अकेली महिला देख उनको अपनी सवारी बनाता हे और फिर आगे महिलाओं को सन्देश भेजता हो? बतातें चलें की शहर में कई लोग यूपी व आस पास के इलाकों से आते हैं और यहाँ आकर ऑटो चलाते हैं। इन लोगों का तत्काल वेरिफिकेशन होना चाहिए।
ये भी पड़ें- हल्द्वानी,बिंदुखत्ता का ये युवक dream11 में टीम बना रातों रात बना करोड़पति    
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ