कल से रहेगा रुट डाइवर्ट -14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जनपद नैनीताल का रूट डायवर्जन प्लान-
काठगोदाम स्थित कलसिया पुल निर्माणाधीन होने के कारण कल दिनांक 14 अप्रैल से दिनांक 17 अप्रैल तक जनपद नैनीताल का रूट डायवर्जन प्लान- असुविधा/जाम से बचने के लिए चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital
नैनीताल पुलिस ने बनाया 14 से 17 का रुट प्लान-
➤ चोरगलिया रोड से आने वाले सितारगंज, खटीमा, टनकपुर के वाहन, जिनको नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाना है, कुॅवरपुर तिराहा/खेड़ा तिराहा चोरगलिया रोड से बाया गौला बाईपास रोड, मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड से पंचायतघर तिराहा से कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग बाया कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
➤ यह मार्ग रात्रि 22.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
➤ नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
➤ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा, सभी यात्रीगण असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें वा ओवरटेक न करें।
➤ पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
➤ जनता की सुविधा को देखते हुए निर्माणाधीन पुल में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है।

उत्तराखंड की हर खबर अब सीधे आपके फ़ोन पर लिखे करें हमारा फेसबुक पेज - merahaldwani 👈




0 टिप्पणियाँ