केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी की थी-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11:30 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 150 से 200 प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर आईपी कॉलेज के पास लिंक रोड पर प्रदर्शन शुरू किया गया था, केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी की थी जिसके चलते प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल से माफी की मांग करि थी।
ये भी पड़ें- उत्तराखंड से दिल्ली,प्रदीप की दुःख भरी दास्ताँ
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
प्रदर्शनकारी अपने साथ पेंट ले कर पहुंचे-
दोपहर करीब 1 बजे कुछ प्रदर्शनकारी दो बैरिकेड्स तोड़कर सीएम आवास के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी अपने साथ पेंट का एक छोटा डिब्बा ले कर पहुंचे थे, जिसे उन्होंने मेन गेट पर पोत दिया। इस हंगामे के बीच एक बूम बैरियर के साथ-साथ एक सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया। पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत मौके से हटाया और करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया।अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405👈
सिसोदिया का ट्वीट-
बीजेपी के गुंडे सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई।
उत्तराखंड की हर खबर अब सीधे आपके फ़ोन पर लिखे करें हमारा फेसबुक पेज - merahaldwani 👈



0 टिप्पणियाँ