निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर कर रहे धोखाधड़ी-
कश्मीर फाइल्स फिल्म के नाम पर ठग लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर मोबाइल फोन हैक कर खातों को खाली कर रहे हैं। इस मामले में एडीसीपी नोएडा ने ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों से इस तरह के लिंक के सर्तक रहने की अपील की है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
कश्मीर फाइल्स का लिंक भेज कर रहे खाता खाली -
फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर ठगों ने धोखाधड़ी करने का नया तरीका अपनाया है। इन दिनों साइबर अपराधी इस फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि दिल्ली में किसी व्यक्ति के साथ कश्मीर फाइल्स नामक फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर खातों से रुपये निकाले गए हैं। साइबर अपराधी लोगों को निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर लिंक भेज रहे हैं। जब पीड़ित उस लिंक को खोल रहा है तो आरोपी मोबाइल को हैक कर खातों से रुपये निकाल ला रहा है।
एडीसीपी नोएडा ने ट्वीट कर दी लोगों को सर्तक रहने की सलाह-
इस बात का संज्ञात लेते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक को मंगाया। इसके बाद नोएडा की जनता को जागरूक करने के लिए ट्विटर के जरिये सन्देश दिया हे।तो अगर आप के पास भी ऐसा कोई लिंक आये तो सतर्क रहें,कहीं इन ठगों का अगला शिकार आप न हो जाएँ।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405👈
0 टिप्पणियाँ