लोग दहशत में जीने को मजबूर-
हल्द्वानी,यहाँ बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, बाघ किसी न किसी पर हमला कर रहा हे जिससे यहाँ के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। ताज़ा मामला हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज अंतर्गत का है।आज जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया पिछले तीन दिन के भीतर हुई दूसरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ये भी पड़ें- उत्तराखंड से दिल्ली,प्रदीप की दुःख भरी दास्ताँ
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
प्रदर्शनकारी अपने साथ पेंट ले कर पहुंचे-
घात लगाए गुलदार ने किया हमला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह दमुआढूंगा की कुमाऊं कालौनी निवासी रिटायर्ड सूबेदार आनंद राम की पत्नी इंदिरा देवी रोजाना की भांति मवेशियों के लिए जंगल घास लेने गई थी कि घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम रवाना हो गई। आपको याद दिलाते चलें कि दो दिन पहले ही फतेहपुर रेंज अंतर्गत काठगोदाम से लगे भादूनि गांव में जंगल में घास काटने गई 70 साल की एक महिला धनुली देवी पत्नी स्व प्रेम बल्लभ के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया था जिसमें बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
तीन माह के भीतर गुलदार आधा दर्जन लोगों को बना चुका शिकार-
आज की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है, ग्रामीणों का कहना है कि पिछलेतीन माह के भीतर गुलदार यहां आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बना चुका है जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
उत्तराखंड की हर खबर अब सीधे आपके फ़ोन पर लिखे करें हमारा फेसबुक पेज - merahaldwani 👈



0 टिप्पणियाँ