चुनाव के बाद बड़ा झटका,गैस व पेट्रोल की क़ीमतों में आई तेजी

चुनाव सम्पन महंगाई शुरू-

जैसे कि उम्मीद थी वैसा ही होता दिख रहा है,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत अन्य पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए महंगाई भरी रही। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि अब 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बतातें चलें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ