अल्मोड़ा में बरसे पीएम मोदी,पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी उत्तराखंड के काम आएंगे

 सबमें डालो फूट-मिलकर करो लूट-

अल्मोड़ा, 2022 चुनाव के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आज जमकर हमला बोला और तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है, सबमें डालो फूट-मिलकर करो लूट। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है।आगे मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर लिप्त होने की वजह से विकास से कोसों दूर है और डबल ब्रेक सरकार है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी उत्तराखंड के काम आएंगे-

शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जनसभा से वादा किया कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी उत्तराखंड के काम आएंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट विशेष है । चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ राजनीति ही की थी।
LIC ka IPO जल्द आने वाला हे,क्या आपने DEMAT अकाउंट खोला? निचे दिए लिंक से अभी अपना अकाउंट खोलें और पाएं 500 तक का कैशबैक,Sign up now, link to open your account:👉 Link Upstox
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

स्थानीय युवकों को अपने गांव में ही रोजगार मिल सके-

जबकि, हकीकत यह है कि उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जिलों में भी गांव-गांव जाकर शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया, जिससे पहली डोज लगाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। पीएम मोदी ने कहा कि पलायन को पलटने वाला और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला राज्य उत्तराखंड बनेगा। प्रर्यटन, प्रगति और रोजगार पर विशेष फोकस किया जाएगा ताकि स्थानीय युवकों को भी अपने गांव में ही रोजगार मिल सके। पीएम मोदी ने वादा किया कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रेल से जल्द ही शुरू की जाएगी।चुनावी रैली पर महिलाओं को संबोाधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकार बनते ही हर नल को जल से जोड़ दिया जाएगा ताकि किसी भी महिला को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े।आगे मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 80 लाख पक्के घर बनाने का लक्ष्य तय किया है ताकि गरीब परिवार के लोगों को घर मिल सके और उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ