हल्द्वानी,जानें क्यों जोगेन्दर रौतेला को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

बिना इजाजत भाजपा की नुक्कड़ बैठक करना पड़ा भारी-

हल्द्वानी,गांधीनगर में बिना इजाजत भाजपा की नुक्कड़ बैठक करने की बात पुष्ट होने के बाद चुनाव आयोग ने भाजपा के हल्द्वानी सीट के प्रत्याशी डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को नोटिस भेज दिया है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रखी गई थी नुक्कड़ बैठक-

आपको बतातें चलें की हल्द्वानी के गांधी नगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रखी गई नुक्कड़ बैठक में डा. रौतेला भी उपस्थित थे। आरोप है कि इसी दोैरान कांग्रेस के कार्यकताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। मौके पर वनभूलपुरा पुलिस पहुंची और मामले को सुलटाया उसके बाद ये मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंच गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड का दस्ता भेजा -

रिटर्निंग अधिकारी ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड का दस्ता भेजा और जांच पड़ताल में पता चला कि यहां रखी गई नुक्कड़ बैठक में 100 से अधिक लोग शामिल थे। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने भी पुलिस से शिकायत करि कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी बैठक में विघ्न डाला। इसके बाद चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रत्याशी डा. जागेंद्र पाल सिंह रौतेला को नोटिस जारी कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ