नुक्कड़ नाटक मे नाबालिग बच्चों से छेड़खानी-
हल्द्वानी,वनभूलपुरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही हैै दरअसल यहां कल शाम एक भाजपा की नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था जिसमे नाबालिग बच्चों से छेड़खानी की गई। अब टीम के सदस्यों की तहरीर पर 6 युवकों के खिलाफ नाबालिग बच्चों से छेड़खानी करने पर केस दर्ज किया गया है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
नाटक कर वापस लौट रही थी टीम की तभी -
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कल शाम की है, आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की नुककड़ नाटक टीम में शामिल सदस्यों के साथ छेड़छाड़ की गई,इस टीम में नाबालिक लडकियां भी शामिल थीं। तहरीर के मुताबिक नुक्कड़ नाटक टीम गांधी नगर में पार्क में नुक्कड़ नाटक करके वापस लौट रही थी की तभी कुछ युवकों ने टीम में शामिल नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर वहां पर हंगामा हो गया।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तहरीर सौंपी-
जानकारी हे की नुक्कड़ नाटक दल के सदस्यों ने वनभूलपुरा पुलिस थाने में जाकर छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने सुदंरम, शिवम, राज, सौरभ, मुकुल और राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आगे की करवाई में जुट गई हे।



0 टिप्पणियाँ