केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में की थी चुनावी जनसभा -
देहरादून, अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उत्तराखंड में भी हड़कंप मच गया गया है। आपको बतातें चलें की केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में चुनावी जनसभा की थी जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ थी। केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन के भी हाथ पावं फूल गए हैं। Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
ट्वीट कर दी जानकारी-
केजरीवाल ने आज मंगलवार को ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।कोरोना के लक्षण दिखने पर केजरीवाल ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और साथ ही लोगों से अपील की है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वे कृपया खुद को अलग करें और अपनी कोरोना को जांच कराएं।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
समित टिक्कू हुए होम आइसोलेट-
हल्द्वानी से आप पार्टी के प्रबल दावेदार समित टिक्कू भी इस जनसभा में पहुंचे थे व केजरीवाल के साथ ही थे,इस खबर के बाद से समित ने भी सुरक्षा की दृष्टि से खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।
ये भी पड़ें -2022 में शनिदेव किसको रंक से बनाएंगे राजा,जानें
बिना मास्क के केजरीवाल -
आपको बतातें चलें की इस रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया था, अब केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं की बेचैनी भी बढ़ गई है।




0 टिप्पणियाँ