हल्द्वानी,रात्रि कर्फ्यू के चलते एक साथ पांच दूकानों के ताले टूटे,व्यापारियों में हड़कंप

 एक साथ पांच दुकानों को बनाया निशाना -

हल्द्वानी,जहाँ कुछ लोग गुरुवार की रात त्यौहार मना रहे थे वहीँ कुछ लोगों का चोरी करने का बड़ा मौका मिल गया।  दरअसल गुरुवार की रात तीनपानी चौराहे पर घना कोहरा था और कल रात में ठंड भी बहुत अधिक थी,बस इसी का फायदा उठा कुछ चोरो ने एक साथ पांच दूकानों के ताले तोड़ डाले और वहाँ रखी नगदी वा समान उठा फरार हो गए। Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

कोरोना के चलते पहले ही काम काज ठप हे उस पर ये चोरी-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,गुरुवार 13 जनवरी की रात करीब एक बजे हुई चोरी का पता पीड़ित व्यापारीयो को आज सुबह पता चला।  सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने आये तो सभी पांच दुकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। व्यापारियों ने बताया की कोरोना के चलते पहले ही काम काज ठप हे उस पर ये चोरी की घटना से जैसे उनकी कमर ही टूट गई हे।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

रात्रि कर्फ्यू लागू हे ऐसे में ये चोर रात्रि में बेखौफ घूम रहे-

सीसीटीवी में साफ़ दिखाई दे रहा है कि पहले चोरों ने दुकान के बाहर जल रहे बल्ब को फोड़ा और फिर इस वारदात को अंजाम दिया।बात करें तो शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू हे ऐसे में ये चोर रात्रि में बेखौफ घूम रहे हैं और बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।  फ़िलहाल व्यापारियों द्वारा मंडी पुलिस चौकी को घटना के संबंध में तहरीर दे दी गयी है और अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है और ये जल्द ही पकड़ में आ जायेंगे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ