बालों में थूक कर कटिंग करता हे जावेद हबीब,मिली चेतावनी 48 घंटे में बंद करे सैलून

जावेद हबीब के सैलून बंद करवाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम-

भारत के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूकने का मामला अब तेज़ी पकड़ता जा रहा है। जावेद का विरोध उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भी पहुंच गया है।  इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपना एक वीडियो जारी कर जावेद हबीब के सैलून बंद करवाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे डाला है और इसके बाद उन्होंने शहर में आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है। 
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

इंदौर में जावेद के तकरीबन दस सैलून-

आपको बतातें चलें कि इंदौर शहर में ही जावेद हबीब के दस सैलून हैं, ऐसे में महिला के सिर पर थूकने के मामले में इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर को कहा है कि 48 घंटे में हबीब के सैलून बंद नहीं हुए तो वह आंदोलन करेंगे।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

क्या है जावेद हबीब का थूक वाला मामला-

 तीन जनवरी के दिन यूपी के मुजफ्फरपुर के जड़ौदा स्थित एक होटल में जावेद हबीब की वर्कशॉप थी, इस दौरान उन्होंने हेयर स्टाइल के टिप्स देते हुए कहा कि पानी न होने की स्थिति में थूक से भी हेयर कट किया जा सकता है। इतनी ही नहीं उस दौरान उन्होंने डेमो के रूप में कुर्सी पर बैठी महिला के सिर पर थूक भी दिया। उनका यह वीडियो 6 जनवरी को सामने आया,उस महिला की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई है और वह बागपत जिले में बड़ौत कस्बे की रहने वाली है साथ ही वह ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। 

हबीब ने मांगी माफ़ी -

इस मामले में पूजा ने 6 जनवरी को थाना मंसूरपुर में जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  अब हबीब पर IPC की धारा-355, 504 और आपदा प्रबंधन एक्ट में मामला दर्ज किया गया है, इसके बाद ही हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था,हालांकि हबीब ने अपने कृत्य पर माफी भी मांग ली थी।

कौन हैं जावेद हबीब-

आपको जान कर ताजुब होगा की जावेद हबीब के पूरे देश में करीब 1000 से अधिक सैलून है। जावेद का कैंची और बाल से पुश्तैनी नाता रहा है, बाल काटना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है।  उनके दादा अंग्रेज अधिकारियों के और पिता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाल काटा करते थे,और तो और जावेद हबीब का जन्म भी राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था। जावेद हबीब ने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था। उन्होंने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही।

join our whatsapp group 👉 Click Here  लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwan 👈  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ