उत्तराखंड,केजरीवाल ने किया एक और चुनावी वादा,इनको देंगे एक करोड़ रुपये,पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता

 जवान के शहीद होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये-

देहरादून,आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में जनता को सम्बोधित करते हुए एक और वादा किया,इस मौके पर उन्होंने कहा की देश की सेवा में तैनात उत्तराखंड के जवान के शहीद होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। चाहे भारतीय सेना का सैनिक हो या फिर उत्तराखंड पुलिस सहित अर्द्ध-सैनिक बल का कोई जवान हो, सभी शहीदों के परिजनों को सम्मान राशि दी जाएगी।  Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

अजय कोठियाल शहीद के घर जाकर परिजनों को खुद सम्मान धनराशि देंगे-

केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर कर्नल अजय कोठियाल शहीद के घर जाकर परिजनों को खुद सम्मान धनराशि देंगे।  सोमवार को देहरादून के एतिहासिक परेड ग्राउंड में नवपरिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए भी ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्थित सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने पर भी कार्य किया जाएगा। केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि आप की सरकार बनते ही बेरोजागरों को नौकरी भी दी जाएगी,इस दौरान उन्होंने बताया की दिल्ली में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जा चुकी है और उत्तराखंड में भी देंगे।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405 

पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता-

आगे वो बोले की  बेरोजगारों को जब तक नौकरी नहीं दी जाती तब उनको प्रतिमाह पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। केजरीवाल ने चुनावी वादा करते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को भी प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। पूर्व सैनिकों से आह्वान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ से जुड़कर आम आदमी पार्टी को वोट दें ताकि प्रदेश का विकास हो सके। र्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनके सेना से 35 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर उनको सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। आपको बता दें कि केजरीवाल इससे पहले बीते कुछ महीनों में देहरादून के तीन दौरे कर चुके हैं, लेकिन जनसभा को पहली बार संबोधित किया है। 

 धामी सरकार पर भी साधा निशाना-

 अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान धामी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा सीएम सहित कैबिनेट मंत्रियों को चार से पांच हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है। एक बार दोबारा चुनावी वादे की याद दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ की सरकार बनते ही 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। भाजपा और कांग्रेस पर वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 20 सालों में दोनों ही राजनैतिक पार्टियों ने उत्तराखंड में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ