काठगोदाम,चुनाव से पहले नैनीताल पुलिस ने कार से बरामद की लाखों की नगदी

चुनाव से पहले नैनीताल पुलिस ने बरामद की लाखों की नगदी-

नैनाताल पुलिस द्वारा आज-कल जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने तक समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हे। उसके तहत आज अधिक मात्रा में कैश अथवा प्रलोभन देने वाली सामाग्री परिवहन करने वालों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

काठगोदाम चौकी के बैरियर में चल रही थी चैकिंग की तभी-

आज दिनांक 21 जनवरी को प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा काठगोदाम चौकी के बैरियर में चैकिंग चल रही थी तभी वहां से एक सफेद वाहन जिसका नंबर- यूके-04एजी-4444 (इनोवा) हल्द्वानी की तरफ से आती हुई दिखाई दी,जिसे पुलिस टीम के द्वारा हाथ देकर रोका गया और निर्देशानुसार वाहन को चैक किया गया तो वाहन के डैशबोर्ड के अन्दर एक पारदर्शी पन्नी में नगदी बरामद हुयी। जब टीम ने पैकेट खोलकर चैक किया तो उसमे 500 के 240 नोट, 200 के 100 नोट व 100 रुपये के 600 नोट कुल 2,00000 (दो लाख रुपये)बरामद हुए।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405


थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा बताया गया कि वाहन मालिक राजेश रावत पुत्र केसर सिंह रावत निवासी लोहरियासाल मल्ला, थाना मुखानी जिला नैनीताल से उक्त धनराशि के सम्बन्ध मे पूछा गया तो वह धनराशि से सम्बन्धित कोई भी आवश्यक कागजात नही दिखा सका। उक्त बरामद धनराशि को सुरक्षा व आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत सील सर्वे मोहर कर कब्जे पुलिस लिया गया व बरामद धनराशि के सम्बन्ध मे अलग से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-

लता खत्री, रमेश काला, रवि कुमार ,शिव सिंह डांगी, दीप चन्द्र पाण्डेय, राकेश कुमार, विरेन्द्र चन्दर,चेतना मटियाल,एसएसटी टीम मल्ला काठगोदाम आदि लोग शामिल रहे। आगे भी ऐसी चेकिंग जारी रहेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ