हलद्वानी,शनिवार को बाजार रहेगा बन्द,जानिए वजह

शनिवार को बाजार बंद -

हलद्वानी,शनिवार को बाजार पूर्णतः बंद रखने का आज फैसला लिया गया है,इस दौरान शनिवार को सवेरे 11 बजे तक सिर्फ अति आवश्यकीय सेवाओं के लिए ही दुकानें खुलेंगी साथ ही इस दौरान शनि बाजार भी बंद रहेगी।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

सिटी मैजिस्ट्रेट और व्यापारी नेताओं के साथ हुई बैठक-

आज सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी नेताओं के साथ हुई एक बैठक में ये फैसला लिया गया। अब शनिवार को दूध, दही, अखबार, गैस आदि सवेरे 11 बजे तक ही मिल सकेंगी जबकि गैस, पैट्रोल, डीजल, मैडिकल आदि की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी।Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

ताकि लॉकडाउन की स्तिथि न बने-

 सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया हल्द्वानी में बढ़ते संक्रमण के कारण 25 मिनी कंटेंमेंट जॉन बनाए गए हैं, यहां लॉकडाउन की स्थिति को रोकने के लिए ऐसा फैसला आपसी सहमति से लिया गया है । उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि शनिवार को बाजार को बंद रखा जाएगा ऐसा इसलिए किया जा रहा है तांकि कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और व्यापारियों ने भी पूरा साथ देना का वादा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ