एसएसपी यूएसनगर को हटाया गया-
उधमसिंहनगर,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज एसएसपी यूएसनगर को हटा दिया गया है। दिलीप कुंवर की जगह अब 2008 बैच के आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है।आपको याद दिलाते चलें की रुद्रपुर में बीते दिनों हुए बवाल के साथ ही अवैध शराब बिक्री की शिकायत का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग एसएसपी यूएसनगर को हटाया गया है।
शनिवार देर शाम ही आयोग की मंसा से अवगत करवाया -
आयोग ने खुद इन प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को इस बारे में कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सीईओ कार्यालय ने गृह विभाग को शनिवार देर शाम ही आयोग की मंसा से अवगत करा दिया था। रविवार को गृह विभाग की ओर से आनन- फानन में एसएसपी को बदलने के आदेश जारी किए।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405




0 टिप्पणियाँ