दर्दनाक,भीमताल से लौट रहे गौलापार के युवकों की कार सलड़ी के पास खाई में जा गिरी

 कार सलड़ी के पास खाई में जा गिरी -

हल्द्वानी, गौलापार क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी एक युवक की कार सलड़ी के पास खाई में गिर गई हे।जानकारी हे की हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हे। मृतक की पहचान गौलापार के शुभम बसेड़ा के रूप में हुई है व घायल का नाम नमन चुफाल बताया जा रहा है वा उसका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

कार अनियंत्रित हो 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर गौलापार निवासी जगदीश बसेड़ा के पुत्र 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा कल अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल गए थे और देर रात दोनों दोस्त वापस लौट रहे थे। सलड़ी से दो किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित हो 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शुभम की मौत हो गई जबकि नमन घायल हो गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

गहरी खाई होने के कारण किसी ने आवाज ना सुनी हो-

मृतक शुभम के दोस्तों ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली तो वे आनन फानन में मौके पर पहुंचे,वहां शुभम कार से बाहर निकला हुआ था। हो सकता हे गहरी खाई होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी होगी इसी वजह से रात भर ठंड में रहने के कारण उसने दम तोड़ दिया हो। घायल नमन की हालत अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ