उत्तराखंड,कांग्रेस की लिस्ट जारी होने की तारीख हुई तय, जानें किस दिन पार्टी कर सकती हे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

13 जनवरी को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में दूसरी अहम बैठक-

उतराखंड चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा 14 जनवरी के बाद कभी भी हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में दूसरी अहम बैठक होने जा रही है।ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 13 की शाम को ही स्क्रीनिंग कमेटी अपनी पहली लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

एक परिवार-एक टिकट पर हाईकमान करेगा फैसला-

एक परिवार से एक या एक से ज्यादा टिकट पर भी कांग्रेस को निर्णय लेना है, प्रदेश स्तर पर शीर्ष नेता इस फार्मूले पर सहमत हैं।हालांकि इस विषय पर अंतिम निर्णय हाईकमान ने ही लेना है, यदि हाईकमान अनुमति देगा तो ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार हाल में भाजपा से लौटकर दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव का टिकट तो पक्का है। इसी आधार पर कुछ और नेता भी अपने परिजनों की राजनीतिक सक्रियता के आधार पर एक परिवार से एक से ज्यादा टिकट के लिए पैरवी कर रहे हैं।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

पचास उम्मीदवारों की घोषणा संभव-

कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में करीब पचास सीटों के उम्मीदवार घोषित कर सकती है बाकी 20 से 25 सीट पर कुछ मतभेद है तो कुछ जगह नए लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की वजह से टिकट पर दोबारा से पुनर्विचार होना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ