चुनाव समिति ने उनके साथ धोखाधड़ी की है-
भीमताल ,आज भाजपा हाईकमान की ओर से उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी जारी होने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया। चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा को टिकट दिए जाने से खफा पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं ने मनोज साह के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया है साथ ही इन लोगों का कहना हे की चुनाव समिति ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आज भीमताल में एक बैठक की और इस बैठक में तय किया गया कि उन सभी लोगों को देश के प्रधानमंत्री पर तो पूर्ण विश्वास है लेकिन राज्य की चयन समिति ने गलत टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
कल तक भाजपा गाली देने वालों का भीमताल में खैरदकदम किया -
जानकारी हे की लगभग 300 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज सामुहिक इस्तीफा दिया है। बैठक में आज बोलते हुए मनोज साह ने कहा कि चुनाव समिति के नेताओं ने कल तक भाजपा गाली देने वालों का भीमताल में खैरदकदम किया कि उन्हें स्वागत स्वरूप टिकट सौंप दिया गया। ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट के लिए तैयारी कर रहे मनोज साह को टिकट नहीं मिलने के बाद उनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है, और इसका संकेत वे टिकट वितरण से पूर्व ही भीमताल में चुनावी कार्यालय खोल कर दे चुके थे,इसका खामियाजा भी राम सिंह कैड़ा व भाजपा को उठाना पड़ सकता है।




0 टिप्पणियाँ