हल्द्वानी,पुलिस ने ढूंढ निकाले 23 लाख के खोये मोबाइल,क्या आपका भी खोया था फ़ोन

पुलिस ने लौटाई 217 लोगों की खुशियां 23 लाख 5 हजार के फोनों की की रिकवरी-

नैनीताल,पुलिस द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये और उस पर कार्यवाही करने के लिए मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था।  मोबाइल एप्प नैनीताल को शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2021 से माह जनवरी  2022 तक की IMEI नम्बरों को श्री नन्दन सिंह रावत एस.ओ.जी. प्रभारी के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त IMEI का प्रचलन में होना पाया गया।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405


जनता ने नैनीताल पुलिस का एक बार फिर किया आभार-

उक्त मोबाइलों को IMEI नम्बरों के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, तमिलनाडु बिहार व पश्चिम बंगाल से कुल 217 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प, टीम द्वारा रिकवर किये गये। अपने खोये मोबाइल पा लोगों में थी ख़ुशी की लहर वहीँ जनता ने इस मौके पर नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।


विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 2305000/-है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा मोबाइल एप्प, टीम को 2500/- रू0 का नगद ईनाम देकर समानित किया गया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

रिकवर मोबाईलों का विवरण-
1-  आईफोन - 02 - 80,000/-
2- सैमसंग - 17 - 220000/-
3- वीवो    - 45 - 540000/-
4-  रेडमी   - 22 - 220000/-
5- एमआई  - 06 - 36000/-
6- ओप्पो   -  37 - 370000/-
7-  वन प्लस - 01 - 30000/-
8-  रियलमी -  27 - 270000/-
9-  नोकिया -  01 - 7000/-
10- टेक्नो -   07 - 42000/-
11- ओनर-    04  - 28000/-
12- पोको -    02 - 26000/-
13- इन्फिनिक्स - 01 - 6000/-
14- माइक्रोमेक्स-  01 - 6000/-
15- नारजो    -  01 - 6000/-
16-  पेनासोनिक-   01 - 6000/-
17-  लाइफ    - 01 - 6000/-
18- यूआई    - 01- 6000/-
19- अन्य      - 40 - 400000/-
कुल योग- 217- 2305000/-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ