रुद्रपुर,एक करोड़ कीमत के 100 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए गंजे की कीमत करीब एक करोड़-

रुद्रपुर,उत्तराखंड में नशे का कारोबार जैसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हे आये दिन नशे की बड़ी खेप किसी  से यहाँ पहुंचे जा रही हे।ताजा मामला आज  उधम सिंह नगर से सामने आया हे जहाँ स्पेशल आपरेशन ग्रुप और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 100 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गंजे की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। इस दौरान उनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल और छह हजार की नकदी भी बरामद की है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

शक होने पर एसओजी कर्मियों ने पीछा कर एक्सयूवी कार रोक ली-

पुलिस,एसओजी तथा एडीटीएफ की टीम शनिवार रात को सीओ आपरेशन परवेज अली और एसओजी प्रभारी कमलेश भट़्ट के नेतृत्व में किच्छा बाइपास रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरएफसी गोदाम के पास दिल्ली नंबर की एक्सयूवी कार को को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक कार को रोककर वापस मुड़ने लगा।। तलाशी में टीम को कार से करीब 100 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

आरोपी वीआइपी नंबर प्लेट लगा एक्सयूवी कार से गांजे की तस्करी कर रहे-

बताया जा रहा कि आरोपी गाजा को उड़ीसा से लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने का काम कर रहे थे और तो और इन लोगों ने एक नया पेत्रा अपना रखा था,ये आरोपी वीआइपी नंबर प्लेट लगा एक्सयूवी कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे ताकि वीआइपी नंबर प्लेट से पुलिस  इनपर शक न हो ना हो लेकिन इसके बावजूद भी ये पकड़े गए। फ़िलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ