हरीश रावत के तेवर अब 24 घंटे के अंदर ही नरम पड़ते दिख रहे-
दिल्ली,हाथ पैर बांधे जाने की शिकायत करने वाले हरीश रावत के तेवर अब 24 घंटे के अंदर ही नरम पड़ते दिख रहे हैं। आज हाईकमान की ओर से तलब किए जाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उन ट्वीट्स को रोजमर्रा जैसा बताया है। ऐसे रोजमर्रा ट्वीट्स जिन्होंने राज्य की सियासत से लेकर पार्टी मुख्यालय तक सनसनी फैला दी हे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
मन में विश्राम का विचार आता है-
आपको बतातें चलें की हरीश रावत ने बुधवार शाम एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा था कि उन्हें काम करने की आजादी नहीं दी जा रही है और इसलिए उनके मन में विश्राम का विचार भी आता है। हाथ पैर बांधे जाने की शिकायत करने वाले हरीश रावत के तेवर अब चौबीस घंटे के अंदर ही नरम पड़ते दिख रहे हैं।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है ट्वीट-
आनन-फानन में आज कांग्रेस हाईकमान ने रावत सहित उत्तराखंड के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है। इस बीच रावत भी डैमेज कंट्रोल मोड में दिखाई दिए। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया जिसमे लिखा था, मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिए बड़े नमक-मिर्च लगाए हुए बयान दे रहे हैं।





0 टिप्पणियाँ