शर्मनाक, मॉल में चेकिंग के नाम पर महिला के कपड़े उतरवाए

कपड़े पसंद किए और ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई महिला-

जयपुर,यहाँ एक मॉल में चेकिंग के नाम पर महिला के कपड़े उतरवा दिए गए। शर्मसार करने वाली यह घटना JLN मार्ग पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल में एक शोरूम की है। जानकारी हे की पीड़ित महिला 20 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे मॉल में स्थित मार्क एंड स्पेंसर शोरूम में शॉपिंग करने गई थी उसने कुछ कपड़े पसंद किए और ट्रायल लेने के लिए चेंजिंग रूम में गई।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

ट्रायल किए कपड़ों में एक पीस कम है-

पीड़ित ने ट्रायल रूम के बाहर खड़े लड़के से अपने साइज के कपड़े मंगवाए, सेल्समैन कपड़े लेकर आया और महिला को दिए। कपड़े ट्राई करने के बाद पीड़ित अपने पसंद के कपड़े लेकर बाहर आई और बिलिंग करवाने कैश काउंटर पर गई। तभी सेल्समैन ने कहा कि ट्रायल किए कपड़ों में एक पीस कम है, पीड़ित ने अपना छोटा बैग दिखाया और बैग को चेक भी करवाया।Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

महिला गार्ड सबके सामने महिला को चेंजिंग रूम ले गई और कपड़े उतरवा तलाशी ली-

जब महिला के बैग में कुछ नहीं मिला तो सेल्समैन ने एक दूसरे सेल्समैन को बुला लिया,दोनों सेल्समैन ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाने को कहा। महिला ने जब शोरूम मैनेजर को बताया तो शोरूम मैनेजर ने भी उसकी बात नहीं सुनी और महिला गार्ड को बुलाया। महिला गार्ड सबके सामने महिला को चेंजिंग रूम में ले गई और कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। महिला गार्ड को जब कुछ नहीं मिला तो शोरूम मालिक और मैनेजर को बताया। पीड़ित आंसू बहाती रही मगर किसी ने उसकी बात नही सुनी, चैकिंग में कुछ नहीं मिलने पर पीड़ित को जाने दिया।

थाने में नहीं हुई सुनवाई,एडिशनल कमिश्नर के कहने पर दर्ज हुआ केस-

आंसू बहाती हुई पीड़ित महिला अपने घर गई और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।ये सुन परिजन आक्रोशित हो गए और जवाहर सर्किल थाने में शोरूम मालिक, मैनेजर, दोनों सेल्समैन और महिला गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उसके बाद परिजन एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा से मिले तब जाकर केस दर्ज हो पाया,फ़िलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ