प्रधानमंत्री मोदी की रैली हो सकती है इस मैदान में-
हलद्वानी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का आयोजन 30 दिसंबर को होना हलद्वानी में निश्चित किया गया है,इससे पहले उनकी जनसभा गौलापार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होनी थी लेकिन कुछ दिन पूर्व ही उनकी जनसभा का स्थल बदल दिया गया है। अब जानकारी है कि एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण -
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट वा सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह संग अन्य अधिकारियों ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया।जानकारों का मानना है कि अब इस बात की संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा इसी स्थल पर होगी। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
अचानक नुमाइश का बन्द होना दे रहा संकेत -
लेकिन अचानक नुमाइश का बन्द होना उस बात का संकेत देता है कि जनसभा की तैयारियों के चलते नुमाइश बन्द हुई है,आज शाम से ही नुमाइश में झूले चलने बन्द हो चुके हैं।इससे पहले नुमाइश की डेट 25 दिसंबर तक कि थी।



0 टिप्पणियाँ