काठगोदाम,नगर निगम इंटर कॉलेज में शादी-बारातों के नाम पर हो रही अराजकता

मैदान में खेलने वाले बच्चों को रही परेशानी -

काठगोदाम,यहाँ के निवासियों के लिए खेल के लिए वर्तमान में सिर्फ एक ही मैदान उपलब्ध हे और वो हे नगर निगम इंटर कॉलेज। कुछ लोग यहाँ जी-जान से खेलने आते हे तो कुछ अपने बच्चों को यहाँ खेलनें के लिए भेजते हैं,क्योंकि यहाँ शादियां भी होती हैं तो इसका भुकतान भी यहाँ खेलने वाले नन्हों-मुन्नों को करना पड़ता हे। Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now

ग्राउंड में जगह-जगह गंदगी और मन माने ढंग से गड्डे खोदे जा रहे-

काठगोदाम चुंगी निवासी राजा राणा ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा की,जहां एक ओर मैदान में खेल का माहौल बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शादी-बारातों के नाम पे ग्राउंड में जगह-जगह गंदगी और मन माने ढंग से टेंट वाले ग्राउंड में गड्डे खोदे जा रहे हैं। अगर एक शादी के बाद बच्चे उन गड्डो को भरते है और ग्राउंड की सफाई करते है तो अगली शादी करने वाला फिर से पूरे ग्राउंड में गड्डे खोद जाता है और वही गंदगी करके चलता बनता है। इसके चलते  लगातार ग्राउंड में फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग और रनिंग करने वाले बच्चे चोटिल हो रहे है।Advertize with us call now-8279849405,9897427220

टेंट के पीछे चल रहा था बेढंगा नाच -

कुछ दिन पूर्व ही एक बारात के दौरान टेंट के पीछे कुछ युवक व युवतियां नशे में धूत बेढंगा नाच करते भी दिखाई दिए,जिसमे एक लड़के ने अपनी साथी दूसरी लड़की को गोद में उठा रखा था।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ