पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक,ट्वीट कर कही ये दिलचस्प बात

 आज सुबह स्‍पैम ट्वीट किया गया-

 दिल्ली,हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बक्शा,हैकर्स ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी। @narendramodi से रविवार 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 BTC खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india...... भविष्‍य आज आया है"।
Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now

पी एम मोदी का अकाउंट थोड़ी देर के लिए हुआ था हैक-

दो मिनट में ही यह ट्वीट डिलीट हो गया। 2.14 बजे दूसरा ट्वीट हुआ जो एकदम पहले वाले की नकल थी और यह ट्वीट भी जल्‍द डिलीट हो गया। पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि थोड़ी देर के लिए पीएम मोदी का अकाउंट हैक हुआ था। पीएमओ की ओर से ताकीद की गई कि इस दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को इग्‍नोर किया जाए। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ