पार्लर में देह व्यापार करने के लिये उत्प्रेरित कर रहे थे स्पा संचालक -
काशीपुर,पुलिस ने आसाम की एक लड़की को स्पा सेंटर में काम दिलाने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस दौरान स्पा सेंटर संचालक मौका पा फरार होने में कामयाब हो गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आसाम निवासी एक युवती ने थाने में आकर बताया कि सपना विश्वकर्मा पत्नी इशाक उर्फ डेविड निवासी 662, नीर विहार, मदनपुर दबास उत्तरी दिल्ली, उसे यहां एक स्पा सेंटर में काम करने के लिये लेकर आयी थी लेकिन पार्लर में सपना व मसाज पार्लर का मालिक उसे लगातार पार्लर में देह व्यापार करने व गन्दे कामों के लिये उत्प्रेरित कर रहे थे, जब उसने इस काम के लिए मना किया तो सपना के पति डेविड ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की।
Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now
भागने की फ़िराक में थे लेकिन चढ़े हत्ते -
युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर सं. 536/2021 धारा 354/323/242/120बी आईपीसी व 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर तथा एएसपी/सीओ काशीपुर के आदेश से प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी द्वारा एसएसआई प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में एसआई बीना पपोला के द्वारा आज दिनाक 10.12.2021 को रेलवे स्टेशन, काशीपुर से मुखबिर की सूचना पर सपना विश्वकर्मा व उसके पति इशाक उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया हे।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
पूछताछ में बताई अपनी चाल -
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह युवती को अनैतिक देह व्यापार में पैसा कमाने के मकसद से लेकर आये थे।



0 टिप्पणियाँ