देहरादून,रोडवेज के इस बस कंडक्टर ने रात में युवती को अकेला पा करि छेड़खानी,मामला दर्ज

रोडवेज बस कंडक्टर ने युवती को अकेला पा छेड़खानी शुरू कर दी-

देहरादून, रात में रोडवेज बस में सफर कर रही बैंक कर्मी युवती को रोडवेज बस कंडक्टर ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यहाँ तक की युवती ने उसे चेतावनी भी दे लेकिन आरोपी युवती की चेतावनी के बाद भी नहीं माना। जब युवती ने बस में शोर मचाया तो अन्य यात्रियों ने आरोपी का विरोध करना शुरू किया। घटना को लेकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी हे ।
Star Health Insurance Haldwani, Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now

पीड़िता को लगा कि आरोपी कंडक्टर उनके शरीर को छू रहा-

सतबीर बिष्ट ने बताया कि दून निवासी युवती चंपावत में बैंक में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी तैनात हैं। दून से वापस जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया था,बस हरिद्वार से चली तो कंडक्टर अपनी सीट के बजाए उनके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया,रात करीब एक बजे युवती की नींद खुली। इस दौरान पीड़िता को लगा कि आरोपी कंडक्टर उनके शरीर को छू रहा था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद वह फिर से पहले की तरह हरकत करने लगा। युवती अपनी सीट से खड़ी हुई और जोर से चिल्लाई,इस दौरान अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी ठीक से बैठा और बाद में अपनी सीट पर चला गया।  Advertize with us call now-8279849405,9897427220

पीड़िता ने सुबह परिजनों को घटना के बारे में बताया-

मामले में पीड़िता ने सुबह परिजनों को घटना के बारे में बताया। वहीं रोडवेज और महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की,हाल में मामला नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने रविवार को युवती से तहरीर ली और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ