18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये-
काशीपुर,दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज काशीपुर में कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे साथ ही महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी याेजनाएं भी चलाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ में रह रहीं ग्रामीण महिलाओं पर फोकस करते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। आज 14 दिसंबर दोपहर केजरीवाल दिल्ली चुनावी जनसभा के लिए काशीपुर पहुंचे। रामनगर रोड स्थित एक होटल में महिला संवाद के दौरान केजरीवाल ने यह घोषणा की। भाजपा सरकार व कांग्रेस पर जमकर हल्ला बाेलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल साबित हुईं हैं और उत्तराखंड में विकास के नाम पर सरकार की कोई प्लानिंग नहीं है।
हर बार राज्य की जनता से कोई नया वादा -
सीएम केजरीवाज अभी तक उत्तराखंड में चार दौरे कर चुके हैं और हर बार वह राज्य की जनता से कोई नया वादा करते हैं।आज केजरीवाल ने कहा की भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को पिछले 21 सालों में सिर्फ बरगलाने का काम किया है, अब आम आदमी पार्टी राज्य की तस्वीर बदलने के लिए काम करने जा रही है। केजरीवाल ने चिंता जताई कि राज्य में आज शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। आप की सरकार आई तो इन सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 16 को हल्द्वानी में-
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 16 दिसंबर को हल्द्वानी आ रहे हैं, उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। पार्टी के हल्द्वानी प्रभारी समित टिक्कू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आप नेता सिसोदिया के हल्द्वानी आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर दिया गया, इस दौरान कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान करने को कहा गया हे।



0 टिप्पणियाँ