बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब डेढ लाख रूपये-
हल्द्वानी,पुलिस ने आज मंगलपड़ाव स्थित डीके पार्क से 73.80 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हे। बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब डेढ लाख रूपये है। स्मैक बेचने युवक बरेली से हल्द्वानी आया था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह लॉकडाउन के चलते बेरोज़गार हो गया था तो स्मैक की तस्करी करने की सोची, पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी,न्यूज़ दर्पण पोर्टल बना सर्वश्रेष्ट्र,दिल्ली में लगे जय उत्तराखंड के नारे
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
डीके पार्क से स्मैक के साथ गिरफ्तार-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट एवं मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसओजी की मदद से डीके पार्क से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके हवाले से पुलिस को 73.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक नरेश कुमार उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वह रामलीला ग्राउण्ड पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली का स्थाई निवासी है व उसने 12वीं की परीक्षा यू पी बोर्ड से पास की है,उसके बाद उसने मेडिकल स्टोर में नौकरी की तथा कंस्ट्रक्शन का काम भी किया।
वहाँ काफी जगह स्मैक मिलती है वो किसी को भी स्मैक दे देते हैं-
दो माह पूर्व लॉकडाउन के चलते कंस्ट्रक्शन का काम सही नही चल पा रहा था,जिसके कारण खर्चा चलाना मुश्किल हो गया था तो सोचा कि स्मैक का काम करके अच्छे पैसे कमा लेता हूँ। उक्त स्मैक मैं फतेहगंज बरेली से लेकर आया था उक्त स्मैक मुझे बरेली फतेहगंज बस अड्डे पर एक व्यक्ति द्वारा दी गयी थी, उस व्यक्ति का नाम पता मैं नही जानता, वहाँ काफी जगह स्मैक मिलती है वो किसी को भी स्मैक दे देते हैं। स्मैक लेकर में हल्द्वानी डीके पार्क बेचने के लिए आया था, यहाँ पर आने जाने वाले लोगों को वह स्मैक फुटकर में बेचकर अच्छे पैसे कमा लेता था।पुलिस की टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी, कास्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कमलेश नौला, एसओजी के भानू प्रताप,त्रिलोक सिंह,वीरेन्द्र, कुंदन और दीपक अरोड़ा शामिल रहे।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405







0 टिप्पणियाँ