गुरुवार रात को की गई पोस्ट ने हलचल मचाई -
देहरादून,चार सितंबर को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू होने वाली हे इससे एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेता विशेष को लक्ष्य कर हमले का अंदेशा जताते हुए इंटरनेट मीडिया में गुरुवार रात को एक पोस्ट की, इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
दो-दो सूत्रों के हवाले से मिली सूचना को साझा करते हुए चिंता व्यक्त की -
अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो बेहद चिंताजनक है, राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा कर या कुछ लोगों को मोटिवेट कर उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा और यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल ऐसा कर सकता है।
माँ पूर्णागिरि से प्रार्थना,ऐसा बिलकुल भी न हो यह एक केवल आशंका मात्र हो-
तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं उनके साथ साझा कर रहा हूंँ। मेरी माँ पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा बिलकुल भी न हो यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ