संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता युवती आखिर मिली यहाँ -
हल्द्वानी, काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी पुलिस में दरोगा की नाबालिग बेटी बुधवार को दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका को लेकर काठगोदाम पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था।युवती हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्तिथ एक स्कूल में पढ़ाई करती है। जानकारी के अनुसार कल सुबह जब उसकी मां बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गई उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी, जब वह लौट कर आई तो गेट पर आटा बिखरा हुआ था और पास ही ब्रान्डे में एक कटोरी पड़ी हुई थी।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
इस पर किशोरी की मां डर गई और पूरा घर छानमारा लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली, काफी खोजबीन के बाद वह पुलिस की मदद के लिए कोठगोदाम पुलिस थाने पहुंची और उसके साथ अनर्थ की आशंका जाहिर करते हुए उसके अपहरण की रिपेार्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखते हुए आईपीसी की धारा 365 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया की दरोगा की बेटी रूठ कर अपने ननिहाल बेरीनाग चली गई थी,वहां पर पहुंच गई है और सकुशल हे।
join our whatsapp group👉 Click Here
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ