दिन दिहाड़े महिला से झपटी चैन निकली नकली-
हल्द्वानी,हल्दूचौड़ क्षेत्र के अंबिकापुरम सिंगल फार्म में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से दो अज्ञात बाइक सवारो ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया,लेकिन गनीमत रही की चैन आर्टिफीसियल थी जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला का बड़ा नुकसान होने से बच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती देवी नामक महिला अंबिकापुरम सिंगल फार्म के समीप बंद पड़ी लीसा फैक्ट्री के समीप से गुजर रही थी कि तभी बाइक सवार द्वारा उनके गले से झपट मारी कर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया।
छानबीन में पता चला महिला के गले में चैन असली सोने की नहीं थी-
उक्त घटना के बाद भयभीत हुई पीड़िता वृद्ध महिला द्वारा अपनी आपबीती ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को बताई, तब जाकर घटना की जानकारी सार्वजनिक हो सकी। ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद चौकी पुलिस ने मामले पे तुरंत करवाई करते हुए मौका मूयेना किया,पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह और कोतवाल संजय कुमार ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला के गले में जो चैन थी वह असली सोने की नहीं थी, जिसे चैन स्नैचर असली समझ बैठे और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल एवं पुलिस छानबीन के द्वारा उनको जल्द पकड़ लिया जायेगा। इस घटने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हे।हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
ये भी पड़ें-रुद्रपुर ब्रेकिंग,पति संग लोट रही नवविवाहिता पत्नी को कार में सवार कुछ लोगों ने किया अगवाjoin our whatsapp group👉 Click HereAdvertize with us,call now- 9897427220,8279849405
ये भी पड़ें-रुद्रपुर ब्रेकिंग,पति संग लोट रही नवविवाहिता पत्नी को कार में सवार कुछ लोगों ने किया अगवा
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405






0 टिप्पणियाँ