सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं व जनता का किया अभिवादन-
रुद्रपुर,मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार जनपद रुद्रपुर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, इस दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।शुक्रवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे,जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल आदि ने सीएम धामी का फूल मालाओं से स्वागत किया,इसके बाद 11:50 बजे करीब वो गांधी पार्क पहुंचे,इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसके बाद उनका काफिला किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुचा, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल वालों से जोरदार स्वागत किया गया।
किसानों का विरोध,मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे
मुख्यमंत्री धामी के रुद्रपुर आगमन पर किसानों ने ग्रीन पार्क में प्रदर्शन कर उनका विरोध प्रदर्शन करा, उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने किसानों को समझा कर शांत करवाया,लेकिन इस बीच किसानों की पुलिस प्रशासन से धक्का-मुक्की भी हुई।
join our whatsapp group👉 Click Here
0 टिप्पणियाँ