जन्मदिन मनाने नोएडा से अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी दीक्षा-
नैनीताल,अपना जन्मदिन मनाने नोएडा से अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल पहुंची एक महिला का शव आज होटल के कमरे से बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार महिला के साथ ठहरा उसका प्रेमी फरार है,जिसके चलते पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220
चारों ने एक ही कमरे में बैठ कर पार्टी भी की-
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ व श्वेता शर्मा अलमास पुलहक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि यह सभी लोग एक साथ रह रहे थे, नैनीताल में भी सभी एक साथ मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन होने के कारण देर रात तक चारों ने एक ही कमरे में बैठ कर पार्टी भी की, देर रात 12.30 से 1 बजे पार्टी के बीच श्वेता व अलमास दूसरे कमरे में सोने चले गए।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405
दीक्षा नग्न अवस्था में बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई थी-
सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे जब श्वेता अपने कमरे से बाहर निकली तो उसने दीक्षा के कमरे का दरवाजा खुला देखा, अंदर जाकर देखा तो दीक्षा नग्न अवस्था में बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई थी और उसका प्रेमी ऋषभ गायब था, यह देख उसने तुरंत होटल कर्मियों काे सूचना दी, जिसके बाद होटल कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार, एसआई पूजा मेहरा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि महिला के मुंह से झाग निकलने के साथ ही शरीर नीला पड़ चुका था, जिसके बाद पुलिस ने होटल के रजिस्टर और दस्तावेज कब्जे में ले लिए है। साथ ही घटना की सूचना फोरेंसिक टीम को दे दी है, फिलहाल पुलिस महिला के दोस्तों से पूछताछ में जुटी है।फिलहाल मृतका के भाई को सूचना दे दी गयी है, साथ ही दोस्तों से पूछताछ भी जारी है।
join our whatsapp group👉 Click Here
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405







0 टिप्पणियाँ