फोन कॉल के माध्यम से यहां आकर धंधा किया करती थी -
देहरादून,कॉस्मेटिक की दुकान नहीं चली तो महिला ने घर में ही अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाना आरम्भ कर दिया, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना के बाद की गई छापेमारी में तीन युवतियों के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया हे। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और सहारनपुर की बताई जा रही हैं, जो फोन कॉल के माध्यम से यहां आकर धंधा किया करती थी।
अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला ने अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाना किया शुरू -
थाना सेलाकुई एवंम एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट देहरादून की संयुक्त टीम के साथ बांयाखाला चौहान वाली गली मे स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी गई जहां पर दो अलग-अलग कमरो में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषो से भी संपर्क है जो अवैध व्यापार के धंधे में संलिप्त है, उक्त महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है और अभियुक्त इस्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने मे महिला का साथ देता है।
लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50% दिया जाता है-
उक्त घिनौने अपराध मे आने वाली महिलाओ/लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50% दिया जाता है साथ ही इन्होने बताया कि हम लोग इसी से अपना जीवन यापन करते हैं,दिनांक 19 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की प्रियंका सिंह को दिल्ली व तरन्नुम को सहारनपुर से इनके द्वारा बुलाया गया था, जिस पर अभियुक्तो को उक्त महिलाओं के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए अभियुक्तगणो से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई इन महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा देवभूमि की छवि को धूमिल करने के लिए गैर प्रांत से आकर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा था। जिनके धारा 3/ 4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया और अभियुक्तो के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405





0 टिप्पणियाँ