हल्द्वानी,आज इस स्पा सेंटर में पड़ा छापा,संचालिका गिरफ्तार,व्हाट्सएप से होती थी बुकिंग

पकड़ी गई लड़कियां झारखंड व दिल्ली की रहने वाली-

हल्द्वानी,दुमुवाढूंगा पनचक्की स्थित युवराज स्पा में छापे के दौरान तीन युवतियों और स्पा के मैनेजर व संचालिका सहित पांच पुरूषों सहित आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां झारखंड व दिल्ली की रहने वाली हैं, पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

ग्राहकों का इंतजाम किया करता था ये युवक-

एसपी सिटी जगदीश चंद्रा और सीओ हल्द्वानी भी मौके पर मौजूद हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पा का संचालन एक महिला कर रही थी,साथ ही स्पा से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।पकड़े गए युवकों में वनभूलपुरा निवासी एक युवक भी शामिल है जो ग्राहकों का इंतजाम किया करता था। आज एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे की टीम ने यह छापामारी की है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

व्हाट्सएप में फोटो भेज लड़कियों की कराई जाती थी बुकिंग - 

बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था कस्टमर को व्हाट्सएप में फोटो भेज कर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी। 
join our whatsapp group👉 Click Here 
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ