रोडवेज बस पर मलबा गिरने से यात्रियों में चीख पुकार और फिर अचानक

  सवारियां सुरक्षित बस से बाहर निकल आई-

उत्तरकाशी, जखोल से देहरादून जा रही उतराखंड परिवहन निगम की बस जखोल गांव के पास चालक की सूझबूझ के चलते बसदुर्घटना होने से बच गई,और बीस सवारियां सुरक्षित बस से बाहर निकल आई। मामला आज सोमवार सुबह सात बजे का हे जब उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07-पीए 3525 जखोल से देहरादून की ओर आ रही थी, बस जखोल से कुछ दूर स्थित पांव गांव तक पहुंचने वाली थी कि इसी दौरान से पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और बस से जा टकराया,जिससे बस गहरी खाई की ओर खिसकने लगी।

चालक की सूझ बूझ आई काम -

चालक ने सूझबूझ दिखाई और खतरे को भांपकर बस को आगे बढ़ा ऊपर चटान की तरफ मोड़ दिया,जिससे बड़ा हादसा होने से बच्च गया।  आस पास के लोगों ने बताया की क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने व दिवारें गिरने का खतरा बना हुआ है।
हमारे न्यूज़ पोर्टल में विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें -9897427220,8279849405

Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ